Thursday, 09-07-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

उपेंद्र सिंह अध्यक्ष पुष्पेंद्र महेश्वरी सचिव के पद पर निर्वाचित

यूनियन बैंक स्टाफ एसोसिएशन बरेली उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन

whatsapp    

बरेली- यूनियन बैंक स्टाफ एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की बरेली इकाई की त्रिवार्षिक साधारण सभा का आयोजन आज क्लार्क इन एक्सप्रेस होटल बरेली में किया गया। सभा में वर्तमान बैंकिंग परिदृश्य से सम्बंधित मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई तथा बरेली इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन सर्व सम्मति से किया गया जिसमें उपेंद्र सिंह को अध्यक्ष, दीपक भारती, आशुतोष गुप्ता को उपाध्यक्ष,  पुष्पेन्द्र माहेश्वरी को सचिव, सय्यद रमीज़ अली को सयुंक्त सचिव, अनुज शुक्ला कोषाध्यक्ष बने।


सभा में मुख्य रूप से लईक अहमद, जय नारायण मेहरा, प्रतिभा अग्रवाल, प्रवीन, विशाल तिवारी,  कौशलेंद्र, नितिन, शैलेन्द्र आदि ने विचार रखे। अंत में अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने सभी सदस्यों को एकजुट होने का आवाहन करते हुए धन्यवाद दिया।

whatsapp whatsapp