Thursday, 09-07-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

शिक्षकों ने टीईटी के विरोध को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सोपा

दामोदर स्वरूप पार्क में सैकड़ो की संख्या में एकत्र हुए शिक्षकों की एक ही मांग, टीईटी की अनिवार्यता तत्काल खत्म की जाए

whatsapp    

सूरज मौर्य टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी संवाददाता 

बरेली। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को बरेली के दामोदर स्वरूप पार्क में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जनपद बरेली के तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं एकत्र हुए और सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए समस्त शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता के निर्णय को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंका। मंच से बोलते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गंगवार ने कहा कि यह अब शिक्षकों के स्वाभिमान और अस्तित्व की लड़ाई है और इस लड़ाई में समस्त शिक्षक हर तरीके से सुप्रीम कोर्ट और सरकार को अपना निर्णय बदलने के लिए मजबूर करेंगे। इसी संबंध में संघ के मंडलीय लेखाकार राकेश मिश्रा ने कहा कि अब सारे शिक्षक एकत्र होकर सरकार के काले कानून और सुप्रीम कोर्ट के अवैध निर्णय के विरुद्ध एकजुट होकर आंदोलन करें और सरकार और सुप्रीम कोर्ट को अपना निर्णय बदलने के लिए मजबूर कर दें। इस अवसर पर महेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा इस लड़ाई में शिक्षकों को कदम से कदम मिलाकर साथ चलना होगा और सरकार को झुकाना होगा साथ ही सुप्रीम कोर्ट को भी अपना निर्णय वापस करना होगा। इस अवसर पर दामोदर स्वरूप पार्क में भारी संख्या में शिक्षकों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की तरफ से सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री शिक्षकों के बीच पहुंचे जिसके बाद शिक्षकों ने उन्हे ज्ञापन सौंपा।


सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया कि वह इस ज्ञापन को उचित माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेषित कर देंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से गजेंद्र पाल गंगवार मंडल उपाध्यक्ष, लेखराज गंगवार, अभिनय कुमार, सुंदरलाल सागर, राजपाल गंगवार, महामंत्री, अफजाल अहमद जिला उपाध्यक्ष, राजेश मिश्रा, नलिन कुमार रस्तोगी, मधु अवस्थी, नरेश गंगवार, के सी पटेल, राजीव लोचन शर्मा, अरविंद कुमार, भगवत शरण साहू, देवेंद्र पाल सिंह चौहान आदि के साथ सैकड़ो शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp