Thursday, 24-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427, 9458606264, 8630488283, 9927444485 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में मेगा स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक छात्राओं की जांच

एनीमिया और सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी, HPV वैक्सीनेशन के प्रति किया जागरूक

whatsapp    

टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी के लिए चरन सिंह की रिपोर्ट

बरेली। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, बरेली में छात्राओं एवं स्टाफ के लिए मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ एनीमिया, पोषण, HPV संक्रमण और सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर विशेषज्ञों ने जागरूक किया।


कार्यक्रम का उद्घाटन मीरगंज विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा, राजकीय महिला पॉलीटेक्निक की प्रधानाचार्य नमिता वर्मा, नेशनल अर्बन हेल्थ मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. अजमेर सिंह, मेडिकल ऑफिसर एवं सीबीगंज प्रभारी डॉ. मधु गुप्ता, मेडिकल ऑफिसर जगतपुर डॉ. रितिका भारद्वाज तथा अर्बन कोऑर्डिनेटर अकबर की मौजूदगी में हुआ।


शिविर में 100 से अधिक छात्राओं के हीमोग्लोबिन (Hb) और नेत्र परीक्षण किए गए। जरूरत के अनुसार छात्राओं को निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। फोकस हॉस्पिटल के सहयोग से नेत्र जांच की सुविधा दी गई। वहीं, संस्थान के स्टाफ के लिए निःशुल्क ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच की गई। स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश देते हुए प्रधानाचार्य नमिता वर्मा ने स्वयं भी स्वास्थ्य जांच कराई।


एनीमिया से लेकर HPV वैक्सीनेशन तक जागरूकता

शिविर के साथ BOGS (Bareilly Obstetrics & Gynaecology Society) के Adolescent Health Awareness Programme के तहत छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। डॉ. मधु गुप्ता ने एनीमिया के कारण एवं लक्षण, संतुलित पोषण, आयरन युक्त आहार, आयरन सप्लीमेंटेशन तथा एनीमिया की रोकथाम के उपाय बताए।


डॉ. रितिका भारद्वाज ने HPV संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर से बचाव और HPV वैक्सीनेशन के महत्व की जानकारी दी। दोनों सत्र संवादात्मक रहे और छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान किया।

विधायक ने किया स्वास्थ्य जागरूकता प्रयासों का उल्लेख

मुख्य अतिथि विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा ने छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन शिक्षा एवं जीवन में सफलता का आधार हैं। उन्होंने डॉ. मधु गुप्ता की ओर से किए जा रहे स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने वाले प्रयास महत्वपूर्ण हैं।


प्रधानाचार्य नमिता वर्मा ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य और स्वास्थ्य जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ उनका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने शिविर के आयोजन में सहयोग करने वाले चिकित्सकों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

रंगोली और सेल्फी कॉर्नर रहे आकर्षण के केंद्र

कार्यक्रम में स्वास्थ्य संदेशों से सुसज्जित रंगोली और सेल्फी कॉर्नर भी आकर्षण का केंद्र रहे। सेल्फी कॉर्नर की संकल्पना डॉ. मधु गुप्ता की रही, जिसे स्टाफ नर्स सरिता ने साकार किया। रंगोली मीता, पूनम, नीरज, सुमन, शाहिद और मनीष ने तैयार की। छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए IWC Glory Plus के सौजन्य से पुरस्कार भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम का संचालन एवं व्यवस्थाओं में डॉ. शर्मिला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर के सफल आयोजन में फार्मासिस्ट हिरदेश, स्टाफ नर्स सरिता और लैब टेक्नीशियन श्रवण कुमार का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक्स सत्येंद्र कुमार यादव सहित संस्थान का समस्त स्टाफ एवं छात्राएं मौजूद रहीं।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण और निःशुल्क दवा वितरण के साथ किशोरियों में एनीमिया की रोकथाम, पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा HPV वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

whatsapp whatsapp