Skip to content
बरेली ब्यूरो :- कपिल यादव
बहेड़ी, बरेली। शनिवार को जिलाधिकारी शिवाकान्त की अध्यक्षता मे तहसील बहेड़ी में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 151 शिकायतें प्राप्त हुई, मौके पर 22 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी सम्पूर्ण समाधान मे शिकायते प्राप्त हो रही है उनका निस्तारण समयान्तर्गत तथा नियमानुसार किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिस शिकायत का निस्तारण किया जाए। उस शिकायत से सम्बंधित शिकायतकर्ता संतुष्ट है या नही। सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायकर्ता आदित्य प्रताप सिंह निवासी ग्राम जसाईनागर, तहसील बहेड़ी ने बताया कि उनके गांव में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पानी की टंकी का निर्माण कार्य अधूरा है। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण को निर्देश दिये कि गांव में पानी की टंकी के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाये। एक अन्य शिकायतकर्ता वीरेंदु सिंह पुत्र बेचे सिंह निवासी वार्ड नम्बर 14 मोहल्ला रामलीला तहसील बहेड़ी ने बताया कि वह विकलांग है और वह अपना दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाना चाहते है जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस मे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ बलवीर सिंह, उप जिलाधिकारी बहेड़ी अजय उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी पुलिस तेजवीर सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।