Monday, 02-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427, 9458606264, 8630488283, 9927444485 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

बरेली श्यामगंज में चौराहे पर शर्मा बुक डिपो के भव्य शोरूम का उद्घाटन

70 वर्षों से बरेली में दे रहे हैं स्टेशनरी सेवाएं

whatsapp    

बरेली। शहर के शामतगंज चौराहे पर 2 नवंबर 2026 को शर्मा बुक डिपो केभव्य शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक एवं परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

शर्मा बुक डिपो के संचालक राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उनका प्रतिष्ठान पिछले लगभग 70 वर्षों से बरेलीवासियों को स्टेशनरी एवं पुस्तक संबंधी सामग्री उपलब्ध करा रहा है। ग्राहकों के विश्वास और सहयोग के चलते अब शामतगंज चौराहे पर दूसरे शोरूम की शुरुआत की गई है।


उन्होंने कहा कि शर्मा बुक डिपो का उद्देश्य पिछले सात दशकों से ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना रहा है और आगे भी इसी परंपरा को जारी रखा जाएगा।


वहीं, सुधांशु शर्मा एवं दिव्यांश शर्मा ने बताया कि नए शोरूम में स्टेशनरी से संबंधित सभी प्रकार का सामान उचित एवं प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। यहां विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्टेशनरी की विस्तृत रेंज रखी गई है।


शामतगंज चौराहे पर नए शोरूम की शुरुआत से क्षेत्र के लोगों को स्टेशनरी एवं अन्य शैक्षिक सामग्री खरीदने के लिए एक और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा।

टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी | बरेली

whatsapp whatsapp