Saturday, 07-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427, 9458606264, 8630488283, 9927444485 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

प्राथमिक विद्यालय नगरिया हरदास में दीप सजाओ एवं रंगोली प्रतियोगिता के साथ मनाया गया दीपावली पर्व

whatsapp    

बदायूं। विकास क्षेत्र म्याऊं स्थित प्राथमिक विद्यालय नगरिया हरदास में 7 नवंबर 2026 को दीपावली पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में बच्चों के लिए दीप सजाओ एवं रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए सुंदर-सुंदर दीप सजाए और उनमें आकर्षक रंग भरे। दीप सजाओ प्रतियोगिता में कक्षा पांच की रेशमवती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रशांत ने द्वितीय तथा पूजा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

वहीं संध्या, ओम कुमारी, रिधिका, पूजा, कविता, कुलदीप, नेम कुमारी, रीना और अर्पिता ने सामूहिक रूप से आकर्षक रंगोली बनाकर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद विद्यालय परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली का पर्व मनाया गया। बच्चों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। पूरे विद्यालय में उत्सव का माहौल दिखाई दिया।


इस अवसर पर सहायक अध्यापक सोमवीर सिंह ने बच्चों को पटाखे न चलाने तथा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रदूषण रहित दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक दीपक पाल ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

शिक्षामित्र श्याम निवास ने बच्चों को दीपावली पर्व के महत्व, इसे मनाने की परंपरा तथा त्योहार के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


कार्यक्रम में बबली (एजुकेटर), शांति देवी (रसोइया), ममता रानी (आंगनबाड़ी कार्यकत्री), शांति देवी (आंगनबाड़ी सहायिका) एवं रविंद्र कुमार (पंचायत कर्मी) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp