Saturday, 05-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427, 9458606264, 8630488283, 9927444485 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, छात्राओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

whatsapp    

टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी के लिए चरन सिंह की रिपोर्ट

बरेली। दूरदर्शन केंद्र बरेली के सामने लाल फाटक स्थित शांतिकुंज पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों का रोली-अक्षत लगाकर तथा शिक्षकों के टाइटल लिखे बैज पहनाकर अभिनंदन किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से शिक्षकों को पुष्पगुच्छ एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य राधिका चंद ने महाभारत काल के कुरुक्षेत्र युद्ध में केशव और गुरु द्रोण के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि ज्ञान देना जितना बड़ा धर्म है, उतना ही महत्वपूर्ण उस ज्ञान का सही पक्ष में उपयोग करना है। उन्होंने कहा कि अन्याय के विरुद्ध मौन रहना ज्ञानी व्यक्ति का सबसे बड़ा पतन है। शिक्षकों को अपने ज्ञान और योग्यता का सदैव न्याय एवं समाजहित में उपयोग करना चाहिए।

शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों के लिए बैलून गेम, कैटवॉक, कलर गेम, वन मिनट गेम, सिंगिंग, डांस और एक्टिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। बैलून गेम में साक्षी गोस्वामी विजेता रहीं, जबकि कैटवॉक में बबीता और कलर गेम में पुष्पांजलि ने बाजी मारी। सिंगिंग में दीक्षा संख्यधर, अजय कुमार और रंजीत कुमार ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। डांस प्रतियोगिता में शुची एवं प्राची ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं एक्टिंग में अवधेश यादव ने विशेष प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं।


विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाट्य प्रस्तुति भी दी। आराधना, सानिया, अलीशा नूरी, रोशनी, प्रियांशी, कनक, तनिष्का, रिया नाज, राज किरण, शिवानी, परी, आलिया, साक्षी, गुनगुन, नैंसी, वंशिका, आरुषि, आरोही, अंशु श्रीवास्तव, रेनू बरकाती, रश्मि, राधिका, अनुराधा शर्मा, मनीषा कश्यप, जैस्मिन, अलशिफा, अंशु राजपूत, काव्या, दर्शिका आदि ने शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा ने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक अपने ज्ञान, धैर्य, समर्पण और स्नेह से विद्यार्थियों को ज्ञान के मार्ग पर आगे बढ़ाते हैं तथा बेहतर समाज और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का संयुक्त संचालन कक्षा 11 की छात्राओं जया और स्वाति ने किया। सफल संचालन के लिए विद्यालय प्रबंधन की ओर से दोनों को भी पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

whatsapp whatsapp