Wednesday, 09-04-2025
नमस्कार टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी पोर्टल में आपका स्वागत है। आपको यहां हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91-9927444485, +919411848427 हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें हमारे फेसबुक पेज को लाईक करें फॉलो करें। अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9927444485, +91-9411848427

प्रकृति ने हमें दिया बहुत कुछ, केवल उसे देखने की नजर होनी चाहिए

whatsapp    

चरन सिंह (टाइमलाइन न्यूज़ हिन्दी, संवाददाता) 
सीबीगंज (बरेली) 

हमारे आसपास की प्रकृति में कई ऐसे पौधे हैं जिन में अंनत खूबियां होती हैं वस सवाल ये है कि हमें उनकी जानकारी कितनी है। आयुर्वेद में एक ऐसे ही पौधे का जिक्र मिलता है जिसका नाम है "घमरा
घमरा का पौधा कहने के लिए तो एक खरपतवार है, लेकिन इसमें कई औषधीय गुण होते हैं। आयुर्वेद में इसका उपयोग कई बीमारियों का उपचार करने के लिए किया जाता है। इसकी पत्तियों और पौधों से अर्क निकालकर उपयोग करने से शरीर के घाव, सूजन और संक्रमण को दूर किया जा सकता है। इसमें अल्कलॉइन, टैनिन, कैरोटीनॉइड, फ्लेवेनाइड्स, सेंटाओरीन और बेरेगेंस जैसे कई रासायनिक घटक मौजूद होते हैं, जो डायबीटीज और गठिया मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं। यही नही यह ऐंटी ऑक्सिडेंट और ऐंटीइंफ्लेमेंटरी गुणों से भरपूर भी होता है। इससे सेहत को होने वाले फायदों के बारे में आयुर्वेद के जानकारों से आइये चर्चा करते हैं।
सीबीगंज क्षेत्र के ही रहने वाले श्रीकांत गंगवार इस घमरा पौधे के बारे में बताते हैं कि ये पौधा हमें कई तरह से लाभ पहुंचा सकता है। 

1-घाव भरने में:-
इसके औषधीय गुण रक्तस्त्राव को कम करने में असरदार होते हैं। इसके पौधे के रस को चोट पर लगाने से घाव जल्दी भर जाता है। साथ ही त्वचा पर मौजूद संक्रमण को भी दूर किया जा सकता है।

2-सूजन कम करने में:-
शरीर में होने वाली सूजन को कम करने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है। इसमें मौजूद सूजनरोधी गुण शरीर की चोट, सूजन और दर्द को दूर करने में असरकारी होती है।

3-इम्यूनिटी बढ़ाने में:-
इसके एथनॉलिक अर्क में इम्यूनोस्टिमुलेटरी गुण पाया जाता है। यह गुण इम्यूनिटी को बढ़ाने में असरदार होता है।

4-कैंसर से बचाव में:-
कैंसर जैसी बीमारी में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इस से ब्लड प्रेशर की समस्या दूर की जा सकती है इसके अर्क का सेवन हाई ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। इसकी पत्तियों में मौजूद तेल कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। इसके नियमित उपयोग से फेफड़ों के कैंसर की गति को कम किया जा सकता है।

5-डिटॉक्स करे:-
इसके उपयोग से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को निकाला जा सकता है। यह शरीर में मौजूद विषाक्तता को प्रभावी ढंग से साफ करने में असरदार होता है।

6-गठिया में असरदार:-
घमरा पौधे के तेल को गठिया से प्रभावित स्थान पर मालिश करने से गठिया की परेशानी से राहत मिल सकती है। इसमें मौजूद घटक कोशिकाओं को आराम दिलाने में सहायता करते हैं। 

7-डायबीटीज में फायदेमंद:-
घमरा पौधे में ऐंटीडायबिटिक गुण होता है। इसके नियमित सेवन से रक्त में मौजूद शुगर लेवल को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

घमरा में कई औषधीय गुणों होते है। इसका वनस्पतिक नाम ट्राइडैक्स प्रोकमबेंस है। आयुर्वेद और यूनानी में इसका उपयोग काफी ज्यादा किया जाता है। गर्भावस्था में प्रयोग वर्जित माना गया है।

whatsapp whatsapp