Thursday, 09-07-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

नन्हे टमाटर के पौधे से मिलती है जीवन जीने की प्रेरणा

संघर्षों के बीच अपने आप को जीवित भी रखा और अपने जीवन का उद्देश्य भी पूरा किया

whatsapp    

इस दुनिया में जो भी व्यक्ति आया है उसके जीवन में संघर्ष जरूर हैं कुछ लोग संघर्षों से टूट जाते हैं और कुछ लोग संघर्षों से निखर जाते हैं आग में तपने के बाद शुद्ध सोना प्राप्त होता है ऐसी ही एक तस्वीर हमारे जीवन को जीने की प्रेरणा देती है।


तस्वीर में आप एक टमाटर के पौधे को देख रहे होंगे, शायद किसी यात्री ने टमाटर खाकर उसके बीज को ट्रेन से फेंक दिया होगा...

ये पौधा मिट्टी की छाती फाड़कर नही बल्कि पत्थरों को चीरकर बाहर आया है।

जब ये और भी नन्हा सा होगा, तब शताब्दी और राजधानी जैसे तूफान से भी तेज दौड़ती ट्रेनों के बिल्कुल पास से गुजरते हुए भी इसने सिर्फ बढ़ना सीखा और बढ़ते बढ़ते आखिरकार इसने एक टमाटर को जन्म दे ही दिया।

न हाथ है, न पांव है, न ही दिमाग है, और तो और इसको जीवित रहने के लिए कम से कम मिट्टी और पानी तो मिलना चाहिए ही था, जो इसका हक भी था लेकिन इस पौधे ने बिना जल, बिना मिट्टी के, बिना सुविधा के अपने आपको बड़ा किया... फला फूला और जीवन का उद्देश्य इसने पूरा किया।

जिन लोगो को लगता है कि जीवन में हम तो असफल हो गए हम तो जीवन मे कुछ कर ही नही सकते, हम तो बस अब बरबाद हो ही चुके हैं, तो उन्हें इस टमाटर के पौधे से कुछ सीख लेनी चाहिए। 

असली जीवन का नाम ही लगातार संघर्षों की कहानी है ।

whatsapp whatsapp