कमिश्नर व नगर आयुक्त की अनूठी पहल पर अक्षर विहार का वाटर लेजर लाइट शो बना आकर्षण का केंद्र

लोग अपने बच्चों के साथ अक्षर विहार में सैर करने आ रहे हैं। इसके साथ ही बरेली के इतिहास से भी रूबरू हो रहे हैं। जल तरंगों में बनती लेजर लाइट से तस्वीरें जीवंत हो उठती हैं। पास खड़े लोग ऐसा महसूस करते हैं कि वह महाभारत कालीन सभ्यता की अनुभूति कर रहे हो। लेजर शो के माध्यम से विभिन्न त्योहारों पर करीब तीस फीट तक प्रोजेक्शन दिखाई देगा। त्योहारों की थीम पर लोग शो में डांस करते दिखाई देंगे। अक्षर विहार तालाब में 7 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से म्यू्जिकल लेजर फाउंटेन बनाया गया है। इसमें लेजर फाउंटेन शो होगा। लेजर शो शहर से बाहर आने वाले लोगों के लिए भी कौतूहल और उत्सुकता बढ़ा रहा है। कमिश्नर और नगर आयुक्त के प्रयासों से अब अपने शहर में ही मनोरंजन के साथ लोग पर्यटन का लुत्फ उठा सकेंगे। गांधी उद्यान में जहां खूब मनाेरंजन मिलेगा। अक्षर विहार पार्क के मल्टीमीडिया लेजर फाउंटेन शो में देशभक्ति के अलग-अलग तरह की तस्वीरें दिखाई जाएंगी। जबकि लाइट एंड साउंड शो में देश के लिए बलिदान होने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अमरगाथा और रुहेलखंड के ऐतिहासिक स्थल दिखाए जाएंगे। बरेली स्मार्ट सिटी मनोरंजन के साथ देश भक्ति की बयार को बढ़ा रहा है।