Thursday, 09-07-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

घर से टहलने निकले युवक को महिला के बेटों ने मारी गोली, मां को भगाकर ले गया था युवक

whatsapp    

बरेली ब्यूरो :- कपिल यादव

सीबीगंज, बरेली। शनिवार की सुबह थाना सीबीगंज क्षेत्र के बिबियापुर चौधरी मे मां को भगाकर ले जाने वाले युवक को महिला के दो बेटो ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गोली मारने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार थाना सीबीगंज क्षेत्र के बिबियापुर चौधरी निवासी विकास (25 वर्ष) एक साल पहले पड़ोस के गांव की रहने वाली मदन लाल की पत्नी किरण को भगाकर ले गया था। लेकिन बीते दो तीन महीने पहले दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। जिसके बाद किरण अपने घर लौट गई। वही मां को भगाकर ले जाने के बाद से किरण के दोनों बेटे रोहित और सुरजीत, विकास से रंजिश रखने लगे। इधर शनिवार की सुबह जब विकास टहलने के लिए घर से सीबीगंज की तरफ आ रहा था तभी रोहित और सुरजीत ने रास्ते में सुनसान जगह देखकर विकास के पेट में गोली मार दी। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वही गोली की आवाज सुनकर पहुंचे राहगीरों को देखकर दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

whatsapp whatsapp