Thursday, 09-07-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

बरेली में 'स्कूल चलो अभियान' फेज-2 का शुभारंभ, जागरूकता रैलियों से शिक्षा का दिया संदेश

whatsapp    

सूरज मौर्य टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी संवाददाता

बरेली। जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित 'स्कूल चलो अभियान' (शैक्षिक सत्र 2026-27) के द्वितीय चरण की शुरुआत बरेली  के विभिन्न विकासखंडों में जागरूकता रैलियों के साथ की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ विनीता ने बताया अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना तथा अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है।

विकासखंड भदपुरा में नवाबगंज विधानसभा के विधायक डॉ. एम.पी. आर्या ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया।


इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार, शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। रैली के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों का समय पर विद्यालयों में नामांकन कराएं और उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजें।


इसी क्रम में फरीदपुर में विधान परिषद सदस्य महाराज सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया वहीं मझगवां की रैली को ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह ने हरी झंडी दिखाई, बहेड़ी, बिथरी चैनपुर, आलमपुर जाफराबाद, रामनगर, मीरगंज, फतेहगंज विकासखंडों में भी ब्लॉक स्तरीय जागरूकता रैलियां निकाली गईं।


छात्र-छात्राओं ने हाथों में बैनर और संदेश लिखी तख्तियां लेकर शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। रैली में शिक्षकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


बेसिक शिक्षा विभाग ने बताया कि अभियान के तहत घर-घर संपर्क कर स्कूल से बाहर बच्चों की पहचान की जाएगी तथा उनका नामांकन कराया जाएगा। साथ ही अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म, मध्यान्ह भोजन एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी भी दी जा रही है।

जनपद प्रशासन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। सभी बच्चों को विद्यालय भेजकर उनके उज्ज्वल भविष्य और शिक्षित समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

whatsapp whatsapp