Skip to content
बरेली - कैनविज (Kanwhizz) कंपनी से जुड़े निवेशकों का आमरण अनशन सोमवार को छठे दिन भी जारी रहा। पीड़ित निवेशकों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से धरना और अनशन करने के बावजूद अब तक मुख्य आरोपियों के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे पीड़ितों में भारी रोष व्याप्त है।
अनशन स्थल पर आज विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया। महानगर कांग्रेस कमेटी, बरेली के अध्यक्ष डॉ. दिनेश दद्दा ने पीड़ितों के आंदोलन को न्यायोचित बताते हुए प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा निवेशकों को उनका धन वापस दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ितों के न्याय की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है।

वहीं भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने भी सेठ दामोदर स्वरूप पार्क पर पहुंचकर समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा निवेशकों को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।
भूख हड़ताल पर बैठे पंकज त्रिपाठी ने कहा कि आज भूख हड़ताल पर बैठे छठा दिन है लेकिन प्रशासन की ओर से कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है जिससे अनशनकारियों में बहुत रोष है
अनशन पर बैठे पीड़ितों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि जब तक कैनविज कंपनी के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और निवेशकों की धनवापसी की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
अनशन के दौरान विनोद कुमार, सूरज पटेल, संतोष कुमार ,नत्थू सिंह, मिश्रीलाल, भीम सिंह, मुनेशपाल सिंह, सपना सिंह, भूरे मिस्त्री, राकेश कुमार देवल, राहुल गुप्ता, प्रिया पटेल, राजेंद्र सिंह, दिगंबर सिंह, प्रमोद कुमार, राकेश सिंह, दिनेश सिंह राठौड़, हरीश कुमार, अनुज भारती, नीतू त्रिपाठी, दुलारो देवी, विमला देवी , हर प्यारी, राम सिंह , उषा गुप्ता, वीरेंद्र पाल , सुनीता देवी गौतम, दिनेश दत्त, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, हरीश गंगवार, सुरेश दिवाकर, उल्फत सिंह, सत्य प्रकाश, यशोदा नंदन, रामकली, ओंकार सिंह , दीपक कुमार , नफीस अहमद, महेंद्र पाल , सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार रस्तोगी, विमलेश कुमार शर्मा, देवेश सिंह गंगवार , संतोष सुरजीत सिंह आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे