Wednesday, 26-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427, 9458606264, 8630488283, 9927444485 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

whatsapp    

टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी के लिए सीबीगंज से चरन सिंह क रिपोर्ट

रेली। विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य पर यूपीएचसी सीबीगंज पर कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ विश्राम सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य समुदाय को विधिक अधिकारों, निःशुल्क कानूनी सहायता, महिला सशक्तिकरण तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देना था। इस अवसर पर डॉ. मधु गुप्ता ने उपस्थित महिलाओं, किशोरियों एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को कानून के तहत न्याय पाने का समान अधिकार है। उन्होंने विस्तार से बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा असहाय, आर्थिक रूप से कमजोर, महिला, बालक, वरिष्ठ नागरिक या किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि विधिक सेवा दिवस मनाने का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुँच सुनिश्चित करना है। डॉ. मधु गुप्ता ने प्रतिभागियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, जैसे महिला सहायता योजना, बाल अधिकार सुरक्षा, घरेलू हिंसा से सुरक्षा अधिनियम आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यक्रम में सरिता, मनु, श्रवण, मीता एवं सुबिता ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। सभी ने मिलकर उपस्थित जनसमूह को जानकारीपूर्ण पुस्तिकाएँ एवं परामर्श उपलब्ध कराया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विधिक जागरूकता के महत्व को समझते हुए यह संकल्प लिया कि वे अपने आस-पास के लोगों को भी उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करेंगे, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक न्याय और समानता का संदेश पहुँच सके।

whatsapp whatsapp