Saturday, 10-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427, 9458606264, 8630488283, 9927444485 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

डॉ. मधु गुप्ता के नेतृत्व में सीबीगंज नगरीय स्वास्थ्य केंद्र ने रचा इतिहास

आयुष्मान संवाद 2026 में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया सम्मानित, प्रदेश में सम्मान पाने वाला एकमात्र नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना

whatsapp    

टाइमलाइन न्यूज़ (हिंदी) के लिए बरेली से चरन सिंह की रिपोर्ट

बरेली। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत आभा (ABHA) पंजीकरण और इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य अभिलेखों को जोड़ने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर बरेली के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सीबीगंज को सम्मानित किया गया है। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स ऑडिटोरियम में 7 अक्टूबर 2026 को आयोजित आयुष्मान संवाद 2026 कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने केंद्र को यह सम्मान प्रदान किया। दावा किया गया है कि इस श्रेणी में सम्मान प्राप्त करने वाला यह प्रदेश का एकमात्र नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है।
इस उपलब्धि का श्रेय केंद्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु गुप्ता के नेतृत्व और स्वास्थ्य केंद्र की पूरी टीम के समर्पित प्रयासों को दिया जा रहा है। डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुँचाने, आभा पंजीकरण को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य अभिलेखों को डिजिटल व्यवस्था से जोड़ने के लिए केंद्र की टीम ने लगातार काम किया। निजी क्षेत्र से सरकारी स्वास्थ्य सेवा में आने के बाद डॉ. मधु गुप्ता के सामने सरकारी कार्यप्रणाली और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की नई व्यवस्थाओं को समझने की चुनौती थी।
उन्होंने अपनी लगन और सीखने की इच्छाशक्ति से इन चुनौतियों का सामना किया। साथ ही कर्मचारियों को प्रोत्साहित कर अधिक से अधिक लाभार्थियों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के प्रयास किए।
डॉ. गुप्ता ने इस सफलता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन, नोडल अधिकारी के सहयोग और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।
फार्मासिस्ट हिरदेश, स्टाफ नर्स सरिता एवं मनमोहन, प्रयोगशाला तकनीशियन श्रवण, एएनएम सरस्वती, रामलली, रजनी एवं मनु सहित आभा पंजीकरण में जुटे शाहिद, सूरज, मोनू और आशा कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र की अन्य टीम के सदस्यों ने भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए इस उपलब्धि को साकार करने में भूमिका निभाई।
डॉ. मधु गुप्ता ने यह सम्मान अपने माता-पिता आर.के. गुप्ता एवं मंजू गुप्ता और बहन रमा को समर्पित करते हुए परिवार, वरिष्ठ अधिकारियों और अपनी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और जनसेवा की भावना का परिणाम है। उन्होंने डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, अधिक नागरिकों को आभा पंजीकरण से जोड़ने और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई।
सीबीगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की यह उपलब्धि बरेली के लिए गौरव का विषय है। यह सफलता दर्शाती है कि बेहतर नेतृत्व, टीमवर्क और जनसेवा के प्रति समर्पण से सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार किया जा सकता है।

whatsapp whatsapp