Thursday, 09-07-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

कस्बे मे वाहन चोर सक्रिय, बैंकट हॉल के बाहर से बाइक चोरी

whatsapp    

बरेली ब्यूरो :- कपिल यादव

फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे मे दो पहिया वाहन चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। कस्बे मे शादी मे शरीक होने आये रिश्तेदार की एक बैंकट हाल से मोटरसाइकिल चोरी हो गयी। पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। मिली जानकारी के अनुसार इनामउद्दीन  निवासी शाहीन बाग जामियानगर नई दिल्ली कस्बे के सभासद तसलीम अंसारी के छोटे भाई की शादी में शरीक होने रिदान बैंकट हाल मे 14 दिसम्बर को अपनी मोटर साइकिल होंडा साइन से आये थे। बाइक बैंकट हॉल के बाहर खड़ी कर बैंकट हाल के अंदर चले गये जब लौटकर लगभग शाम 5 बजे हॉल के बाहर आकर देखा तो मोटर साइकिल गायब थी। काफी तलाश की लेकिन पता नही चल सका। पीड़ित ने मोटरसाइकिल चोरी की अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है।

whatsapp whatsapp