Friday, 02-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427, 9458606264, 8630488283, 9927444485 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवीनगर में मनाया गया वरिष्ठ नागरिक दिवस

whatsapp    


सूरज मौर्य बरेली- पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवीनगर में वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गाँव के दादा-दादी, नाना-नानी एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।


इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने बुजुर्गों का बैज लगाकर, पुष्प एवं फ्लावर पॉट भेंट कर सम्मान किया। बच्चों ने अपने दादा-दादी एवं गाँव के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति आदर और कृतज्ञता व्यक्त की।


वरिष्ठ नागरिकों ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और विद्यालय के स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों में संस्कार एवं बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का यह प्रयास सराहनीय है। बच्चों ने दादी की और नानी के नाम संदेश लिखा 


कार्यक्रम में स्टाफ से श्रीमती ऋचा सक्सेना, श्रीमती इफ्फत महमूद, श्रीमती आभा सक्सेना, बलवीर सिंह एवं रितु, ग्राम प्रधान पति सलीम शाह सहित विद्यालय के बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp