Thursday, 09-07-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

निवर्तमान स्वास्थ्य मंत्री डा दिनेश जौहरी बृह्मलीन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश ने दी श्रद्धांजलि

whatsapp    

बरेली- आज सुबह निवर्तमान स्वास्थ्य मंत्री व बरेली मंडल में भाजपा को स्थापित करने वाले डा दिनेश जौहरी का देहावसान हो गया। उनका अन्तिम संस्कार सिटी श्मशान भूमि में प्रातः 08 बजे होगा।

       डा जौहरी के हमेशा के लिए छोड़ जाने का समाचार मिलते ही शिक्षण संस्थाओं के‌ संचालकों में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षण संसथाओं के‌ संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश ने स्थानीय भूड़ स्थित महाशय राम स्वरूप जूनियर हाईस्कूल में शोक सभा योजित की जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों जगदीश चन्द्र सक्सेना, सुरेश कुमार यादव, डा क़दीर अहमद, अभय भटनागर, पंकज कुमार सक्सेना, अभिषेक द्विवेदी, राकेश विक्रम सक्सेना, डा सुरेश रस्तोगी, संजय पौल, रिंकेश सौरखिया, प्रदीप कुमार गुप्ता, कृष्णा कुमार शर्मा उमाकांत मौर्य, अमित गंगवार, प्रज्ञा सक्सेना नवीन कुमार ने दिवंगत के मृदुल व्यवहार व समिति को दिये ग्ए सहयोग की चर्चा करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनको मोक्ष मिलने व उनके परिवार को असीम दुख  सहने की शक्ति के लिए प्रार्थना की।

whatsapp whatsapp