Skip to content
सुभाष चौधरी वरिष्ठ संवाददाता टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी
बरेली - आज बरेली की तहसील फरीदपुर के ग्राम नगीरामपुर स्थित अम्बेडकर पार्क में भीम आर्मी की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन राजकुमार के नेतृत्व में किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव विकास बाबू एडवोकेट ने कहा कि “देश के सत्ताधारी भूखे भेड़िए हैं, जो हमारे समाज के अधिकारों को लगातार छीनने और नोचने का काम कर रहे हैं। लेकिन हम चुप बैठने वाले नहीं हैं।” वहीं जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम ने कहा कि “भीम आर्मी के लोग बाबा साहब की औलादें हैं, जो किसी भी कीमत पर समाज को झुकने नहीं देंगे।” राजकुमार को ग्राम अध्यक्ष बनाया गया।

इस मौके पर जिला महासचिव डॉ. रूपकिशोर प्रजापति, तहसील अध्यक्ष सुनीता वाल्मीकि, अवधेश गौतम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में समाज की एकजुटता और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।