Skip to content
टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी के लिए सूरज मौर्या की रिपोर्ट
बरेली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) फरीदपुर बरेली में कला, क्राफ्ट, पपेट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों ने भाषा, गणित, विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान से संबंधित टीएलएम बनाए। गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे प्रदेश के समस्त जनपदों में एक ही दिवस पर कला, क्राफ्ट, पपेट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना था। जनपद के प्रत्येक विकास क्षेत्र के शिक्षकों द्वारा इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। इस खास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के शिक्षा विभाग की हेड एवं डीन प्रोफेसर डॉ संतोष अरोरा रहीं। डॉ अरोरा ने सभी अध्यापकों द्वारा बनाई गयी सामग्री का विधिवत निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के लिए होने वाली प्रतियोगिताओं से कार्य करने में उत्साह बढ़ता है। उन्होंने प्रतिभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रतिभाग करने वाला प्रत्येक व्यक्ति स्वयं में विजेता ही है क्योंकि जिला स्तर पर आए हुए अध्यापक निश्चित रूप में अपने विकास क्षेत्र के चुनिंदा श्रेष्ठ शिक्षकों में हैं। डाइट के वरिष्ठ प्रवक्ता मनोज कुमार ने कहा कि हमारा देश निरंतर सफलता की सीढ़िया पर चढ़ता जा रहा है। किसी भी राष्ट्र की सफलता में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है। निरंतर शिक्षण में सुधार करने वाले शिक्षक निश्चित रूप में राष्ट्र निर्माता हैं। वरिष्ठ प्रवक्ता रोशनी सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में बनाए गए क्राफ्ट तथा टीएलएम नवाचारी शिक्षकों की पहचान है। यह प्रयास प्रत्येक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तक पहुंचना चाहिए।

कार्यक्रम की नोडल प्रवक्ता डाॅ. नीति माहौर ने कला, क्राफ्ट तथा पपेट्री पर प्रकाश डालते हुए शिक्षण में इनके महत्व से सभी को परिचित कराया। निर्णायक मंडल में प्रेम प्रकाश गुप्ता इंस्टीट्यूट, बरेली की प्राचार्य डॉ प्रवीण रस्तोगी, किशोर चंद इंटर कॉलेज, फरीदपुर बरेली की प्रधानाचार्य डॉक्टर बीनू सिंह, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, अल्हैया बरेली के अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता डॉ प्रमोद कुमार सिंह रहे। प्रतियोगिता में भुता ब्लॉक की शिक्षिका शिवीराज, भुता ब्लॉक की शिक्षिका शालिनी, फतेहगंज पश्चिमी के शिक्षक रवि वर्मा, आलमपुर जाफराबाद की शिक्षिका जागृति सक्सेना, दमखोदा विकास क्षेत्र की शिक्षिका प्राची सक्सेना विजेता रहे। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता श्रीकांत मिश्रा, विनोद कुमार, सौरभ मिश्रा, राजेश कुमार, वंदना सहाय, डॉ कृष्ण कुमार, सावित्री यादव, महेंद्र पाल, आकांक्षा सिंह, असित दुबे, डॉ रूबी, राकेश कुमार, ज्योति यादव, भावना, कुमारी अंशु, अदिति पंत, पारुल, शाहाना, राजवीर, विक्रम सैकड़ो की संख्या में अध्यापक तथा डीएलएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कनिष्ठ सहायक रश्मि का विशेष सहयोग रहा। चयनित शिक्षक अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। डायट प्राचार्य दीप्ति वार्ष्णेय वाष्र्णेय ने विजेता शिक्षकों को बधाई दी।