Thursday, 09-07-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

एनीमिया मुक्त समाज को बनाने के लिए समाज के सभी व्यक्तियों का योगदान आवश्यक है- डॉ मधु गुप्ता

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार, अभियान को लेकर अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीबीगंज द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम

whatsapp    

सूरज मौर्या टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी संवाददाता 

बरेली। "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान" के तहत, जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह के मार्गदर्शन में बरेली को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिसके चलते सीबीगंज इंटर कॉलेज में हीमोग्लोबिन डिटेक्शन और मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य परामर्श के लिए विशेष शिविर आयोजित किए गए।


इन शिविरों का आयोजन डॉ. मधु गुप्ता, एमओआईसी सीबीगंज के नेतृत्व में किया गया, जिसमें हृदेश, मनमोहन, सरिता, एलटी श्रवण कुमार और सरस्वती की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मधु गुप्ता ने बताया कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसे लेकर शर्म या झिझक महसूस नही करनी चाहिए। इस प्रक्रिया में नियमित रूप से सैनिटरी नैपकिन या टैम्पोन का उपयोग करें और उन्हें समय पर बदलें। शरीर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और हाथों को साबुन से नियमित रूप से धोएं। मासिक धर्म के दौरान दर्द या असहजता होने पर डॉक्टरों से परामर्श लें। इसी के साथ डॉ गुप्ता ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य उतना ही महत्वपूर्ण है जितना शारीरिक स्वास्थ्य। किसी भी प्रकार के तनाव, चिंता या अवसाद के महसूस होने पर खुलकर बात करें और मदद लें। आत्म-देखभाल करें और अपने लिए समय निकालें। अपने आप को सकारात्मक सोच और आत्म-विश्वास में बनाए रखें।


इस अभियान में सीबीगंज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भानुप्रताप सिंह और इनर व्हील ग्लोरी प्लस के सदस्यों का भी सहयोग प्राप्त हुआ। सभी ने इस मौके पर कहा कि आइए, हम सभी मिलकर अपने स्वास्थ्य और परिवार की सशक्तता के लिए काम करें और एनीमिया मुक्त समाज को बनाने में योगदान दें।

whatsapp whatsapp