Monday, 17-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

शिवभक्ति के साथ मानवसेवा का संदेश, कांवड़ियों को मिला स्वास्थ्य का सहारा

whatsapp    

टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी के लिए सुनील गुप्ता की रिपोर्ट

बरेली। तृतीय सावन सोमवार के पावन अवसर पर वार्ड संख्या 22 स्थित शिव मंदिर परिसर श्रद्धा और सेवा की भावना से सराबोर रहा। कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य शिविर के साथ सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा, प्राथमिक उपचार और खाद्य-पेय सामग्री उपलब्ध कराई गई।


जिलाधिकारी अविनाश सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह के मार्गदर्शन में डॉ. मधु गुप्ता के नेतृत्व में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच की गई। जरूरतमंदों को चिकित्सकीय परामर्श एवं प्राथमिक उपचार देने के साथ विशेष कांवड़ सेवा किट भी वितरित की गई। किट में बैंडेज, बेटाडीन ट्यूब, दर्द निवारक टैबलेट और ओआरएस सहित आवश्यक सामग्री शामिल रही। शिविर के संचालन में मनोमोहन एस.एन. शाहिद, अनुराग एवं दयाराम ने सहयोग किया।


वहीं, वार्ड 22 के पार्षद रचित गुप्ता के नेतृत्व में सेवा शिविर के माध्यम से कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं को दूध, शरबत, फल, नमकीन सहित विभिन्न खाद्य एवं पेय पदार्थ वितरित किए गए। सेवा कार्य में डॉ. मधु गुप्ता, ज्ञान प्रकाश लोधी, पार्षद राजन श्रीवास्तव, गौरव गुप्ता, राजीव गुप्ता, भगवान दास शर्मा, अनिल गुप्ता, इतवारी कश्यप, रवि सक्सेना, सुनील गुप्ता, सौरभ गुप्ता एवं गेपु यादव सहित अन्य सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।


आयोजकों ने कहा कि सावन केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और मानवता का भी संदेश देता है। कांवड़ यात्रियों की सेवा को भगवान भोलेनाथ की सेवा मानते हुए शिविर में श्रद्धालुओं को हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।


कार्यक्रम के समापन पर भगवान शिव से कांवड़ यात्रियों, श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के सुख, स्वास्थ्य एवं मंगल की कामना की गई।

whatsapp whatsapp