Skip to content
सूरज मौर्य टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी संवाददाता
बरेली (भोजीपुरा)। विकास खंड भोजीपुरा में नवागंतुक खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) विजय कांत मिश्रा के कार्यभार ग्रहण करने पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने उनका फूल-मालाओं, शाल ओढ़ाकर तथा मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूरे विकास खंड कार्यालय में उत्साह का माहौल रहा।
कार्यभार संभालने के बाद बीडीओ विजय कांत मिश्रा ने एडीओ (पंचायत) संजय दीक्षित, सभी सहायक विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत सचिवों, कार्यालय स्टाफ तथा ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सर्वेश कुमार मौर्य सहित सभी कर्मचारियों का स्वागत एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करें, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।
सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त बीडीओ विजय कांत मिश्रा ने 12 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले विशाल वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आह्वान पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत प्रत्येक राजस्व ग्राम, सरकारी विद्यालय, पंचायत भवन, सरकारी कार्यालय एवं सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाए तथा सभी पौधों का जियोटैग भी कराया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान में संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को भी गंभीरता से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से गांवों में नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जनजागरूकता बढ़ाने की अपील की, ताकि संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

स्वागत समारोह में एडीओ (पंचायत) संजय दीक्षित, एडीओ (आईएसबी) अनुज कुमार राणा, ग्राम पंचायत अधिकारी छत्रपाल गंगवार, ग्राम विकास अधिकारी अतुल सक्सेना, वरिष्ठ सहायक ज़ाहिद खान, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सर्वेश कुमार मौर्य, धर्मपाल सागर (डी.पी. सिंह), महेश पटेल, मनोज कुमार बाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।