Thursday, 08-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427, 9458606264, 8630488283, 9927444485 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ दहगवां ब्लॉक कार्यकारिणी हुई निर्वाचित

जल्द चलाया जाएगा सदस्यता अभियान

whatsapp    

बदायूं - अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूं के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष अरुण पांडे के नेतृत्व में शिक्षक नियमावली के तहत निर्विरोध ब्लाक कार्यकारिणी दहगवा निर्वाचित हुई।  जिसमें सभी सम्मानित शिक्षक साथियों की सहमति पर सिद्धार्थ चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष, तथा  चेतन शर्मा ब्लॉक मंत्री, चुन्नीलाल कोषाध्यक्ष, कपिल पचौरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरविंद चौधरी उपाध्यक्ष, अनामिका शर्मा उपाध्यक्ष,को निर्विरोध मनोनीत किया गया। इस अवसर पर होली के रंगों के साथ गठन का कार्य प्रारम्भ किया गया,

जगत ब्लॉक मंत्री भारत सिंह ने सभी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी और कहा कि वे हर शिक्षक के लिए निश्वार्थ भाव से तत्पर रहें ।

जिला अध्यक्ष अरुण पांडे ने कहा वे जिले के हर शिक्षक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और किसी भी शिक्षक का शोषण नहीं होने दिया जाएगा।


नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धार्थ चौधरी ने कहा उनकी कार्यकारिणी आज से ही शिक्षक हित में कार्य करेगी और जल्द ही सदस्यता अभियान भी चलाएगी। इस मौके पर  विवेक जैन जिला संगठन मंत्री, सुरेंद्र सिंह यादव ब्लॉक अध्यक्ष उझानी, सत्यपाल वरिष्ठ कोषाध्यक्ष इस्लामनगर, रविंद्र कुमार शर्मा ब्लॉक मंत्री इस्लामनगर, मीना गुप्ता, मनीष शर्मा, नरेश यादव, सोनवीर चौधरी, रामनरेश पंवार, जितेन्द्र राजपूत, हेमंत सक्सेना, अंकित मालिक, शजाकिर हुसैन, तरुण कुमार, सुमित त्यागी, सुशील अत्री, कृष्णावतार, अखिलेश उपाध्याय इत्यादि मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp