Skip to content
सूरज मौर्य टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी संवाददाता
बरेली। रविवार को थाना क्षेत्र शाही में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आवारा गौवंश के पशुधन नंदी महाराज की लोहे का भाला मारकर हत्या कर दी गई, सूचना मिलते ही राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार ने थाना शाही मे एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया और कहा कि आए दिन इस प्रकार की घटना कुछ खुरापाती तत्वों द्वारा की जाती हैं ऐसे तत्वों के खिलाफ जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कानून कारवाई नहीं होती है तो राष्ट्रीय बजरंग दल बहुत बड़ा आंदोलन करेगा। जिसके बाद तुरंत ही थाना शाही पुलिस के द्वारा डॉक्टर की टीम को बुलाकर गौवंश नंदी महाराज का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार ने अपनी टीम के साथ पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में नंदी महाराज का अंतिम संस्कार भी कराया गया।

इस मौके पर मीरगंज तहसील मंत्री प्रेम शंकर, नगर महामंत्री मीरगंज वीरेंद्र वर्मा, मोहित शर्मा, दीपक राठौर, शिवम, पवन कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।