Saturday, 12-04-2025
नमस्कार टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी पोर्टल में आपका स्वागत है। आपको यहां हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91-9927444485, +919411848427 हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें हमारे फेसबुक पेज को लाईक करें फॉलो करें। अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9927444485, +91-9411848427

सुबह नाशपाती खाएं और अपनी सेहत बनाएं

whatsapp    

चरन सिंह (टाइमलाइन न्यूज़ हिन्दी)
सीबीगंज (बरेली)
यह जरूरी नहीं कि महंगी जगहों पर मिलने वाले फल ही आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हों। आपके आसपास और ग्रामीण बाजारों में भी कुछ ऐसे फल हैं, जो सस्ते दामों पर मिल जाते हैं और आपके सेहत के लिए फायदेमंद भी होते हैं। इनमें एक फल नाशपाती भी है।जो आपको कई पोषक तत्व प्रदान कर सकती है। नाशपाती का वैज्ञानिक नाम पायरस कमिनिस एल है। यह रोज़ेसी फ़ैमिली से संबंधित है। नाशपाती को सेब के बाद सबसे ज्यादा पौष्टिक फल माना जाता है। यह विटामिन आहार फाइबर, एमिनो एसिड, एवं क्वेरसेटिन का बढ़िया स्रोत होता है। नाशपाती अपने मिठास, सुगंध, कुरकुरेपन और ख़ास खुशबू के लिए जाना जाता है। मानव स्वास्थ्य पर होने वाले फायदे को देखते हुए नाशपाती को हिंदी में बागु गोशा और संस्कृत में अमृतफल कहा जाता है।

नाशपाती जख्म को ठीक करने, त्वचा को चमकदार बनाने, प्रतिरोधी क्षमता को मजबूत करने तथा पेशाब नली के संक्रमण को ठीक करने में मदद करती है, नाशपाती काफी स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें फाइबर विटामिंस, मिनरल्स और अधिक मात्रा में पाई जाती है। नाशपाती पेट के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होती है। इसके अलावा इसमें ऐंटीइंफ्लेमेंटरी और ऐंटीकैंसर गुण भी होते हैं। नाशपाती वजन घटाने में मदद करती है, साथ ही हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए के भी अच्छी होती है। वैसे तो नाशपाती का सेवन दिन के समय कभी भी किया जा सकता है, लेकिन इसे रोज सुबह खाली पेट खाने से कब्ज और अपच से व्यक्ति बचाब कर सकता है। नाशपाती वजन को नियंत्रित करने में मदद करती है।

आपको बता दें कि जब कोई चीज खाली पेट खाई जाती है, तो इससे उस चीज में मौजूद सभी पोषक तत्वों को शरीर आसानी से अवशोषित कर लेता है। नाशपाती में फाइबर, विटामिन सी, पोटेशियम, विटामिन के काफी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा नाशपाती में नियासिन, फोलेट, कार्ल्स और प्रोविटामिन ए भी होता है। खाली पेट नाशपाती खाने से आपको ये सभी पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं।
पेट की समस्याओं में फायदेमंद
खाली पेट नाशपाती खाने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। नाशपाती में फाइबर होता हैं, जो कब्ज और अपच को ठीक करने में मदद करता है। फाइबर भोजन को पचाने में भी मदद करता है।
इम्यूनिटी बढ़ाने मैं
खाली पेट नाशपाती खाने से शरीर की इम्यूनिटी को भी बढ़ाया जा सकता है। नाशपाती में विटामिन सी होता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

वजन नियंत्रित रखने में
नाशपाती में फाइबर अधिक होता है। फाइबर लेने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और जल्दी भूख नहीं लगती है। इससे हम ओवरइटिंग नहीं करते जिसकी बजह से वजन भी नियंत्रित रहता है।
हृदय के लिए फायदेमंद
नाशपाती हृदय रोग पीड़ितों के स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छी होती है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करती है, वहीं गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में सहायता करती है। नाशपाती में पोटैशियम होता है, जो हृदय के लिए जरूरी पोषक तत्व होता है। इसके अलावा यह सूजन को कम करता है। इससे ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रखने की क्षमता होती है।
आमतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में नाशपाती को लोग ज्यादा पसंद करते हैं। सेब जैसे स्वाद वाली नाशपाती के अंदर बहुत से गुण समाए होते हैं इसीलिए ग्रामीण क्षेत्र के लोग उसे ज्यादा पसंद करते हैं बाजार में इसकी कीमत सेब की तुलना में कम ही रहती है

whatsapp whatsapp