Thursday, 09-07-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बरेली को दिया अध्यापक के खिलाफ शिकायती पत्र

शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक पर लगाए गंभीर आरोप, महिला शिक्षक संघ से मदद की अपील

whatsapp    

बरेली -उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की शाखा बदायूं के द्वारा मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) बरेली से मिलकर उनको एक शिकायती पत्र सौंपा शिकायती पत्र में बताया गया  कि कम्पोजिट विद्यालय आरिफपुर नवादा बदायूं की शिक्षिका शिवानी सिंह के साथ वहां के प्रधानाध्यापक संजीव शर्मा अभद्र, जातिगत टिप्पणी करते हैं और उनका शोषण करते हैं महिला शिक्षक संघ मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक से उपरोक्त प्रकरण की तत्काल जांच कर और महिला शिक्षिका को न्याय दिलाने की मांग करती है।


आपको बता दें शिक्षिका शिवानी सिंह ने उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बदायूं के जिला अध्यक्ष को पत्र लिखकर जानकारी दी कि उनके विद्यालय के प्रधानाध्यापक उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं जिसको लेकर शिक्षिका शिवानी सिंह ने महिला शिक्षक संघ को पत्र लिखकर न्याय की मांग की।


इसी संबंध में आज महिला शिक्षक संघ के पदाधिकारी मंडल महामंत्री पारुल चंद्रा, मंडल उपाध्यक्ष शशी वाला जौहरी, जिला अध्यक्ष प्रवेश यादव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिखा अग्रवाल के साथ  मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक से मिलकर लिखित में शिकायत कर तत्काल जांच कराने और कठोर कार्यवाही करने की मांग की।

whatsapp whatsapp