Thursday, 09-07-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

राजकीय महिला शरणालय का डीएम ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

whatsapp    

बरेली ब्यूरो :- कपिल यादव

बरेली। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने राजकीय महिला शरणालय सम्बद्ध मानसिक रूप से अविकसित महिलाओं का प्रकोष्ठ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि संस्था की टीनसेड को ऊंचा किया जाए ताकि संस्था के अन्दर का कोई देख न सके। उन्होंने संस्था के अन्दर ग्राउंड फ्लोर पर इन्टरलाकिंग किये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने संस्था के कक्षों का निरीक्षण किया, वर्तमान में सर्दी से बचाव के इंतेजामों एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निर्देश दिये कि संस्था की गोपनीयता बनाये रखें। संस्था संचालन सम्बन्धी सभी व्यवस्थायें सही पायी गयी। निरीक्षण के समय सहायक अधीक्षक छाया बढ़बल सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp