Friday, 14-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

मेहंदी के रंगों में खिला हुनर, स्वास्थ्य जांच से मिला जागरूकता का संदेश

whatsapp    

टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी के लिए सीबीगंज से चरन सिंह की रिपोर्ट

बरेली। सरस्वती शिशु मंदिर में छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के साथ विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के लिए मेहंदी प्रतियोगिता और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।


कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार के प्रतिनिधि एवं अधिवक्ता श्री अनिल कुमार, मुख्य अतिथि श्रीमती श्रुति गंगवार तथा विशिष्ट अतिथि आईडब्ल्यूसी ग्लोरी प्लस की चार्टर प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता मौजूद रहीं।


मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने हाथों पर आकर्षक डिजाइन उकेरकर अपनी कला और कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि श्रीमती श्रुति गंगवार और डॉ. मधु गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए उत्कृष्ट डिजाइनों का चयन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इसी क्रम में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय परामर्श के साथ बच्चों को स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में आईडब्ल्यूसी ग्लोरी प्लस की ओर से डॉ. मधु गुप्ता ने विद्यार्थियों को चॉकलेट वितरित कीं। चॉकलेट पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।


इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के श्री राजन श्रीवास्तव सहित समिति के सदस्य, पार्षद श्री रचित गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें रचनात्मक गतिविधियों में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम ने जहां छात्राओं के हुनर को नई पहचान दी, वहीं विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश भी दिया।

whatsapp whatsapp