Skip to content
सूरज मौर्य टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी संवाददाता
बरेली। श्री बालाजी मंदिर बारीनगला परिसर में वाटर कूलर और धर्मशाला की मांग को लेकर बारीनगला गांव के लोग रविवार को बिथरी चैनपुर विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा से मिले। ग्रामीणों ने विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा को एक ज्ञापन के माध्यम से बताया कि बारीनगला गांव स्थित श्री बालाजी मंदिर के सम्मुख सप्ताह में 2 दिन बाजार लगती है, जिसमें आस पास के लगभग 15 से 20 गाँव के लोग आते हैं। इस बाजार के समीप पानी की कोई खास व्यवस्था नही है जिससे बाजार के दुकानदारों और आने वाले सामान के खरीदारों को काफी समस्या होती है। वहीं इस मन्दिर परिसर में कोई भी ऐसा स्थान नही है जिसमें बारिश या ठंड के मौसम में कोई धार्मिक आयोजन किया जा सके।

ग्रामीणों ने विधायक के सामने मांगपत्र रखते हुए इन दोनों ही समस्याओं पर विधायक से सहयोग की अपेक्षा की। ग्रामीणों के मांगपत्र पर विधायक बिथरी चैनपुर डॉ राघवेंद्र शर्मा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि निश्चित ही उनकी समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा। विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा से मिलने वाले ग्रामीणों में मुख्य रूप से धर्मेंद्र पटेल, पुष्पेंद्र पटेल, शिव कुमार पटेल, रोहित पटेल, कृष्णा पटेल, जीतेंद्र पटेल, गौरव पटेल, नीरज पटेल, संतोष पटेल, आकाश उर्फ टीटू आदि शामिल रहे।