Thursday, 09-07-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

एमएलसी चुनाव के लिए मनोज के समर्थन मे आया अधिवक्ता समाज

whatsapp    

बरेली ब्यूरो :- कपिल यादव

बरेली। अधिवक्ता परिषद के तत्वावधान में कचहरी मे बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक चुनाव मे भाजपा से अपनी मजबूत दावेदारी कर चुके अधिवक्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज सक्सेना के समर्थन में एक सभा आयोजित की गई। जिसमें सभी अधिवक्ताओं ने एक स्वर में उनका समर्थन एवं पूर्ण सहयोग करने का संकल्प लिया। सभा की अध्यक्षता परिषद के संरक्षक पूरन लाल प्रजापति ने की। इस अवसर पर मनोज सक्सेना का अधिवक्ता समाज ने जोर- शोर से स्वागत- अभिनंदन किया। मनोज सक्सेना ने कहा कि आप लोगों के अपार समर्थन से गदगद हूं और सदैव जनता की सेवा में तत्पर रहूंगा। अधिवक्ता समाज की समस्याओं को पूरा कराने का अपने स्तर से हर संभव प्रयास करूंगा। जिलाध्यक्ष अनुज कांत सक्सेना ने अधिवक्ता मनोज सक्सेना को भाजपा से टिकट दिए जाने की मांग की। कार्यक्रम मे उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, उन्मुक्त संभव शील, अमित सक्सेना बिंदु, कुलदीप वर्मा, राकेश सक्सेना, आलोक सक्सेना, संदीप कुमार सिंह, श्याम दीप सक्सेना, एस.वी. तोमर, नरेश कश्यप, रति राम, विनोद कनौजिया एवं कुंदु पाल सिंह आदि बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। संचालन आलोक प्रधान एडवोकेट ने किया।

whatsapp whatsapp