Thursday, 09-07-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

बेसिक स्कूल के बच्चों ने ऑनलाइन सीखा वेस्ट मेटेरियल से कठपुतली, रंगोली बनाना

whatsapp    

सूरज मौर्या 

फरीदपुर, बरेली-  

प्राथमिक विद्यालय मटिया नगला में हुआ वेस्ट मेनेजमेंट पर ऑनलाइन गेस्ट लेक्चर। 

श्रीमती मनीषा सिंह ने बच्चों को दिये उपयोगी टिप्स। 

डॉ. अमित शर्मा की नवाचारी पहल से शुरू हुई  श्रीदर्शन ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान माला के अंतर्गत हुआ ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान।


फरीदपुर विकास कुमार के निर्देशन में विकास खंड फरीदपुर के प्राथमिक विद्यालय मटिया नगला में श्रीदर्शन ऑनलाइन गेस्ट लेक्चर सीरीज़ के अंतर्गत बच्चों ने वेस्ट मेटेरियल से कठपुतली व रंगोली बनाना सीखा साथ ही वेस्ट मेनेजमेंट पर उपयोगी टिप्स प्राथमिक विद्यालय करपिया की शिक्षिका श्रीमती मनीषा सिंह से प्राप्त किये। डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि मनीषा मैम ने कठपुतली के माध्यम से मनोरंजक व शिक्षाप्रद कहानी भी सुनायी और शैक्षिक गतिविधि भी करायी।


डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि श्रीमती मनीषा सिंह जी 'क' 'ख' 'ग' यानि कहानी, खेल और गतिविधि के माध्यम से पढ़ाने वाली बहुत मेहनती और बच्चों की प्रिय शिक्षिका हैं। उन्होंने बहुत ही सरल, सरस एवं प्रभावशाली ढंग से अपनी बात रखी।

whatsapp whatsapp