Thursday, 09-07-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

प्लास्टिक की रोकथाम हेतु चलाया गया जन जागरूकता अभियान

सूरजभान इंटर कॉलेज में किए गए प्रोग्राम दी गई विद्यार्थियों को जानकारी

whatsapp    

बरेली - नगर निगम बरेली की स्वच्छ भारत मिशन की आई ई सी टीम से निखिल कुमार, अनुज उपाध्याय, अंकिता पाण्डेय, अनिता कश्यप, सीमा यादव और मोहम्मद गौहर खान व सतत विकास एवं पर्यावरण समिति की सदस्य गीतू अरोरा के सहयोग से  सूरजभान इंटर कॉलेज में प्लास्टिक रोकथाम के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रतिमा तिवारी तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ व स्कूल के विद्यार्थीयों के साथ कार्यक्रम किया गया।


टीम द्वारा विद्यार्थियों तथा अध्यापकों को प्लास्टिक से होने वाले हानियों के बारे में अवगत कराया गया कि पॉलीथिन के उपयोग से हम लोग बीमारियों की तरफ बढ़ते जा रहे हैं। हम सभी को पॉलिथिन की जगह कपड़े के थैलों का इस्तेमाल करना होगा।


साथ ही साथ स्वच्छता के बारे में बच्चों को बताया गया की किस प्रकार सूखे व गीले कूड़े को अलग अलग कर घर पर ही कूड़े को सीग्रिग्रेट कर सकते और नगर की तरफ से डोर टू डोर वाली टीम को अपना कूड़ा अलग अलग कर के दे। अंत में पॉलिथिन मुक्त शपथ ले कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

whatsapp whatsapp