Thursday, 09-07-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

अखिल भारतीय स्तर पर रामपाल सिंह फाउंडेशन द्वारा देश के पांच शिक्षकों को किया गया सम्मानित

बरेली के निवासी एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार का भी किया गया सम्मान

whatsapp    

टाइमलाइन न्यूज़ (हिन्दी) के लिए बरेली से सूरज मौर्य की रिपोर्ट

बरेली। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एशिया पेसिफिक संघ के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय रामपाल सिंह की जन्मस्थली जसाइपुर बांदा में फाउंडेशन की ओर से देश के पांच चुनिंदा शिक्षकों को विश्व शिक्षक संघ के कोऑर्डिनेटर आनंद सिंह द्वारा ट्रस्ट के माध्यम से स्मृति चिन्ह देकर, शॉल उढ़ाते हुए एवं कैश मनी के रूप में 11000 रुपए देकर सम्मानित किया गया।इस खास अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी आनंद सिंह तथा प्रेम सिंह ने बताया कि देशभर से लगभग 300 प्रविष्टियां आई थी, इसमें से पांच चुनिंदा अध्यापकों को चयनित किया गया। फाउंडेशन की ओर से यह कार्यक्रम प्रथम बार पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की जन्मस्थली बांदा में आयोजित किया गया है। इसमें पांच विजेता प्रतिभागियों को यह सम्मान शैक्षिक एवं समाज सेवाओं को दृष्टिगत रखते हुए निर्णायक मंडल ने सूचीबद्ध किया है। जिसमें मध्य प्रदेश से अनिल राजपूत, उत्तराखंड से मीना शर्मा, उत्तर प्रदेश के बरेली से राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉक्टर लाल बहादुर गंगवार, जिला उन्नाव से डॉक्टर प्रज्ञा त्रिवेदी, केरल से राजलक्ष्मी, महाराष्ट्र से विजय भुजबल मुख्य रूप से शामिल रहे। इस सभी शिक्षकों को सम्मान पत्र के साथ पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई। विभिन्न प्रांतो के शिक्षक प्रतिनिधियों ने भी इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिरकत की, जिन्हे भी मंच से शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया। मंच पर बोलते हुए पुरस्कृत शिक्षक संघ के प्रांतीय मीडिया प्रभारी लाल बहादुर गंगवार ने कहा कि संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय रामपाल सिंह देश के लगभग 30 लाख शिक्षकों के मसीहा थे, उन्होंने शिक्षकों को सम्मान पूर्वक जीवन दिलाने हेतु आजीवन संघर्ष किया, इस मौके पर लाल बहादुर गंगवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बीते हुए समय को भी साझा किया। इस मौके पर संगठन के बरेली के अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश गंगवार ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक संगठन में आज मेरी जो स्थिति है उसका पूरा श्रेय राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय रामपाल सिंह को ही जाता है। मंडल के मंत्री कालीचरण पटेल ने भी अपनी पूरी टीम के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रांतो के प्रदेश अध्यक्ष भी अपनी टीम के साथ बड़ी तादाद में इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से लाइब्रेरी का भी उद्घाटन और चिकित्सा कैंप लगाकर विभिन्न डॉक्टरों के द्वारा ग्राम नागरिकों की चिकित्सा जांच की गई। बरेली को यह सम्मान मिलने पर उप शिक्षा निदेशक एम अली, सहायक शिक्षा निदेशक डॉक्टर अजीत कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी भानु शंकर तथा पूरन सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व राजनैतिक क्षेत्र के सम्मानित विधायकों के साथ महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने बरेली को मिले सम्मान को लेकर डॉ लाल बहादुर गंगवार को फोन कर अपनी खुशी व्यक्त कर शुभकामनाएं प्रेषित की।

whatsapp whatsapp