Thursday, 09-07-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

कन्याओं की रक्षा- सुरक्षा का लिया संकल्प

whatsapp    

बरेली-  दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष और उनके सहयोगियों ने कन्याओं को उनकी पसंद का भोजन कराया साथ में कन्याओं की रक्षा और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।


दुर्गा अष्टमी मंगलवार को क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा के कहरवान स्थित आवास पर क्षेत्र की 15 कन्याओं को आमंत्रित कर उनसे गीत सुने और उनको हार पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उनको उनकी पसंद का भोजन कराया। सभी उपस्थित सदस्यों ने उनकी रक्षा और सुरक्षा संकल्प लिया। सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि हर दुर्गा अष्टमी पर यह आयोजन करते हैं और इनमें से जरूरतमंद कन्याओं की पूरी पढ़ाई और बड़े होने पर उनकी शादी तक करते हैं। अब तक ऐसी 23 कन्याओं की शादी करा चुके हैं। 600 से ज्यादा गरीब कन्याओं की शादी में पूरा सहयोग किया। कार्यक्रम में प्रकाश चन्द्र, इंद्रदेव त्रिवेदी,निर्भय सक्सेना,कल्पना सक्सेना, प्रकल्प, सुरभि, संकल्प मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp