Friday, 14-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

whatsapp    

सूरज मौर्य टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी संवाददाता 

बरेली। विकास क्षेत्र क्यारा के उच्च प्राथमिक विद्यालय बारी नगला में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।


प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता में ऊषा ने प्रथम, भावना ने द्वितीय और संध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सोनी, कीर्ति, पूजा और साहिल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।


प्रधानाध्यापक डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को देश के विभाजन की विभीषिका और उससे जुड़े घटनाक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय के शिक्षकों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


कार्यक्रम में मीना मंच प्रभारी शिक्षिका प्रीति शर्मा, नवनीत यादव, रजी हसन, धर्मेन्द्र पटेल, ऊषा देवी, मोहिनी देवी आदि का विशेष योगदान रहा।

whatsapp whatsapp