Thursday, 09-07-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय रेंजर लीडर डॉ रीना टंडन के नेतृत्व में रेंजर छात्राओं ने लगाये पेड़ पौधे

विभिन्न संस्थानों में पेड़ पौधे लगाकर मनाया पर्यावरण दिवस

whatsapp    

बरेली- आज दिनांक 5 जून पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय रेंजर लीडर डॉ रीना टंडन के नेतृत्व में रेंजर छात्राओं ने पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण को हरा भरा बनाने में सहयोग दिया।


इसके अलावा महाविद्यालय की छात्राओं ने प्लास्टिक बैग प्रयोग ना करने का आव्हान करते हुए घर में रखे पुराने कपड़ों द्वारा थैले बनाए और यह संकल्प लिया कि आज से वह सब्जी लेने तथा अन्य कार्यों के लिए जब भी बाजार जाएंगी तो वह प्लास्टिक थैलियों का यूज ना करके कपड़े से बने थैले का प्रयोग करेंगी। साथ ही लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगी ।


इस कार्यक्रम में रेंजर छात्राओं में एशांशी, कहकशा, चांदनी समरीन , मोनिका आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।


पर्यावरण दिवस के अवसर  पर इंडियन स्काउट एंड गाइड फेलोशिप बरेली में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ ।


इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण विषय पर भाषण तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।



whatsapp whatsapp