Skip to content
लखनऊ -उत्तर प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालय तथा सहायता प्राप्त विद्यलय व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की पोशाक, जूते-मोजे, बैग तथा अन्य सामग्री को क्रय करने के लिए धनराशि अब अभिभावकों के बैंक खाते में भेजी जाएगी | राज्य मंत्री परिषद की मंगलवार को हुई बैठक में इस महत्वपूर्ण निर्णय पर मोहर लगाई गई । राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में शिक्षण सत्र 2022- 23 में प्रदेश के सभी प्राथमिक तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय अशासकीय सहायता प्राप्त पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र छात्राओं के लिए यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूता मोजा तथा स्कूल बैग, स्टेशनरी खरीदने करने के लिए धनराशि अब उनके माता-पिता के बैंक खाते में भेजने के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।