Sunday, 16-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के लिए हुआ भूमि पूजन, शौर्य और स्वाभिमान को किया नमन

whatsapp    

टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी के लिए चरन सिंह की रिपोर्ट

बरेली। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती के अवसर पर फतेहगंज पश्चिमी स्थित लोधी नगर चौराहा पर उनकी प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने सहभागिता कर वीरांगना को श्रद्धासुमन अर्पित किए।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी का अदम्य साहस, वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति भारतीय इतिहास की गौरवशाली विरासत है। उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को देश और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।


भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य, मीरगंज ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र यादव, पूर्व चेयरमैन के.पी. मौर्य, जिला उपाध्यक्ष राहुल साहू, जिला मंत्री शिवम शर्मा एवं संजय चौहान तथा मीरगंज विधायक प्रतिनिधि के.पी. राना सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, लोधी समाज के प्रतिनिधि, क्षेत्रवासी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


प्रतिमा स्थापना के लिए हुए भूमि पूजन को क्षेत्रवासियों ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान और राष्ट्रभक्ति के प्रति सम्मान की महत्वपूर्ण पहल बताया।

whatsapp whatsapp