मेडिकल स्टोरों को चेक करने हेतु अभियान चलाया जायेः- जिलाधिकारी
जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी आज कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण, अपर जिलाधिकारी डा आर. डी. पाडेय, अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन धर्मराज मिश्रा, औषधिक खाद्य निरीक्षक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशा. विवेक कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। 