Saturday, 15-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

नन्हे कदमों ने जगाया देशभक्ति का जज्बा, मथुरापुर स्कूल में शान से लहराया तिरंगा

whatsapp    

टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी के लिए सूरज मौर्या की रिपोर्ट

बरेली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्राथमिक विद्यालय मथुरापुर, नगर क्षेत्र बरेली में देशभक्ति के रंग में रंगा माहौल नजर आया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में समाजसेवी एवं व्यापारी गौरव गुप्ता ने तिरंगा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के साथ ही परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा।


समारोह को संबोधित करते हुए गौरव गुप्ता ने बच्चों को ईमानदारी, परिश्रम और अनुशासन को जीवन का आधार बनाने की सीख दी। उन्होंने कहा कि सफलता का रास्ता मेहनत और शिक्षा से होकर गुजरता है। विद्यार्थियों से गुरुजनों का सम्मान करने और मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान करते हुए उन्होंने उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।


उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके सम्मान में ही उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि निहित है, जिन्होंने राष्ट्र की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने बच्चों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश के विकास में योगदान देने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने समाजसेवी गौरव गुप्ता को सम्मानित किया। इस अवसर पर नवीन राघव, प्रसून सिंह और सतीश समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।


समारोह के अंत में उपस्थित शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम ने बच्चों में देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।

whatsapp whatsapp