Skip to content
सूरज मौर्य टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी संवाददाता
बरेली। आजादी की पूर्व संध्या पर गौरवसेनानी सेवा समिति रजि. बरेली के तत्वावधान में पूर्व सैनिकों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का उद्देश्य जन-जन में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करना, युवाओं को देशप्रेम के लिए प्रेरित करना तथा राष्ट्रीयता की भावना को मजबूत करना रहा।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ होटल रॉयल चेयर से हुआ। यात्रा सेटेलाइट बस स्टैंड होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरी और वापस होटल रॉयल चेयर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पूर्व सैनिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।गौरवसेनानी सेवा समिति के राष्ट्रीय सचिव शिशुपाल मौर्य ने तिरंगा यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “तिरंगा हमारे देश की शान है और हम सब का अभिमान है। इस यात्रा का उद्देश्य जन-जन में राष्ट्र भावना को जागृत करना है। युवा राष्ट्रभक्ति से प्रेरित हों, राष्ट्रीयता का विकास हो और सदैव राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ हम सभी मिलकर आगे बढ़ें।”
उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीरों के योगदान को याद करना और नई पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए जागरूक करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

तिरंगा यात्रा में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन एस.सी. गुप्ता, कोषाध्यक्ष बाबू सिंह, राष्ट्रीय सचिव शिशुपाल मौर्य, कैप्टन राजाराम पाल, सूबेदार शेर सिंह, कैप्टन एल.पी. गुप्ता, के.पी. मौर्य, वारंट ऑफिसर भूदेव मौर्य, सी.बी. यादव, कैप्टन महाराज सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों का विशेष सहयोग रहा।

पूर्व सैनिकों ने देशवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से शहरवासियों को देशभक्ति, एकता और राष्ट्र प्रथम का संदेश दिया गया।