Wednesday, 09-04-2025
नमस्कार टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी पोर्टल में आपका स्वागत है। आपको यहां हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91-9927444485, +919411848427 हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें हमारे फेसबुक पेज को लाईक करें फॉलो करें। अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9927444485, +91-9411848427

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नरमू के मण्डल कार्यालय पर किया गया भव्य कार्यक्रम का आयोजन

whatsapp    

सूरज मौर्या टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी 

बरेली - अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एन.ई.रेलवे मजदूर यूनियन के मण्डल कार्यालय इज्जतनगर में महिलाओं के सम्मान में एक भव्य  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य (इंस्पायर इन्क्लूशन ) समावेश का निर्माण करना था जिसमें लगभग 400 महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा यादव/मंरेप्र/ इज्जतनगर एवं नरवो की पदाधिकारी तथा अन्य महिला अतिथियों जिसमें डा. चारू मेहरोत्रा, गीता शान्त, श्रीमती अदिति यादव, श्रीमती मरियम खान, कु. श्रद्धा सक्सेना आदि ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभआरम्भ किया।


कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रजनी दीक्षित लेखा सहायक द्वारा किया गया जिन्होंने सर्वप्रथम महिलाओं के सम्मान में किये जा रहे इस कार्यक्रम के लिए नरमू परिवार का आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित मुख्य अतिथि सभी महिलाओं तथा समस्त नरमू परिवार को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दी। 

इसके उपरान्त कु. श्रद्धा सक्सेना (एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट) ने महिलाओं के सम्मान में माता-पिता की सम्मति में उनके हक तथा राइट्स के बार में जानकारी दी।  

कु. शीतल ने एक कविता के माध्यम से महिलाओं को आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। साथ ही कु. शीतल ने समस्त एन.ई.रेलवे मजदूर परिवार का भी दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि हमें यदि नरमू द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित नही किया जाता तो हम लोग एकसाथ इतनी बड़ी संख्या में एकत्रित नही होते।

 

श्रीमती प्रेमा पन्त ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्या वास्तव में आज की महिलायें सशक्त हो चुकी हैं अथवा नही। यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न है और इसके लिए प्रत्येक कार्यों, व्यवसाय, संस्था में महिलाओं की बराबरी की भागीदारी होनी चाहिए। 

डा.ए.ए.खान/मुचिधि/इज्जतनगर ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह नरमू द्वारा महिलाओं के सम्मान में एक बहुत बड़ा कार्य किया जाता है जिसमें रेलवे ही नही अपितु अन्य राज्य तथा केन्द्र विभाग के कर्मचारियों को महिलाओं को सशक्त करने हेतु आमंत्रित किया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में भी विस्तार से बताया।  

श्रीमती गीता शान्त (एलआईसी/बरेली) ने बताया कि पूर्व में महिला सिर्फ ग्रहणी बनकर ही अपना जीवन यापन करती थी, किन्तु महिलाओं के धीरे-धीरे सशक्त होने के कारण आज की महिलायें पुरूषों के बराबर ही हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। यह बड़े ही गर्व की बात है। 

श्रीमती भावना ने सर्वप्रथम एन.ई.रेलवे मजदूर यूनियन को इतना बड़ा कार्यक्रम सिर्फ महिलाओं के सम्मान में आयोजित करने के लिए धन्यवाद। तत्पश्चात अपने सम्बोधन में कहा कि आज महिला दिवस के साथ ही महाशिवरात्री का काफी बड़ा एवं पावन त्योहार है। अन्त में उन्होंने एक मधुर गीत गाकर अपनी वाणी को विराम दिया। 

प्रोफेसर चारू मेहरोत्रा ने अपने सम्बोधन में समाज में महिलाओं को पुरूष की भांति समलैंगक समानता कैसी मिलेगी उसके बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आर्टीकल 14-15 में महिलाओं की समाज में समानता के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया है। 

श्री रत्नेश सिंह (वमंविप्र/इज्जतनगर) ने कहा कि महिलाओं को सशक्त अवश्य होना चाहिए, किन्तु इस बात का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए कि सशक्त होने का मतलब यह नही है कि पुरूषों से आगे बढ़ने की चाह रखें अपितु उन्हें पुरूषों के साथ बराबरी से कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए जिससे समाज में सबको बराबरी का हक मिल सके।

श्रीमती रेखा यादव (मंरेप्र/इज्जतनगर) ने अपने सम्बोधन में कहा कि इज्जतनगर मण्डल में महिलाओं की भागीदारी प्रत्येक क्षेत्र में बड़ी है खासकर स्पोर्ट्स में। अब सभी महिला कर्मचारी अपनी नौकरी के साथ-साथ खेलों में रूचि ले रही हैं तथा मण्डल स्तर, जोन स्तर पर अपने खेल का बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करके रेलवे का नाम रौशन कर रही हैं जो बड़े ही गर्व की बात है। अन्त में उन्होंने सभी महिलाओं आगुन्तकों को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनायें देते हुए अपनी वाणी को विराम दिया। 

एन.ई.रेलवे मजदूर यूनियन के केन्द्रीय बसन्त चतुर्वेदी ने कार्यक्रम के समापन से पूर्व उपस्थित सभी महिला पदाधिकारियों, महिला कर्मचारियों सभी ब्रान्च अधिकारियों को प्रेस एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया का धन्यवाद दिया जिन्होंने आज के कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थित सुनिश्चित की। साथ ही उन्होंने सभी महिला कर्मचारियों को नरमू परिवार की तरफ से महिला दिवस की शुभकामरायें दी। अन्त में सभी महिलाओं को उपहार भी वितरित किये गये।

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह मलिक, मण्डल मंत्री कामरान अहमद, मण्डल कार्यकारी अध्यक्ष रईस अहमद, संयुक्त मण्डल मंत्री रोहित कुमार, वर्कशॉप मण्डल मंत्री राम किशोर, परवेज अहमद,संजय त्यागी, आर.के.पाण्डेय, कुलदीप आर्या,अजय कश्यप,पंकज कुमार, मोहम्मद युनुस, जितेन्द्र कुमार ,मनोज दीक्षित, सोमनाथ बनर्जी ,विप्रेन्द्र ठाकुर , नूतन प्रकाश, हरपाल चौधरी, धर्मपाल, मीडिया प्रभारी आरिफ हुसैन कु.रिया सिंह प्रिर्या मौर्या आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

whatsapp whatsapp