Thursday, 09-07-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

whatsapp    

बरेली- उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में स्काउट भवन, बरेली  पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता शरदकांत शर्मा जिला कमिश्नर स्काउट द्वारा की गई उन्होंने कहा कि आज हम जिन नन्हे बीजों को रोप कर उसकी देखभाल करते है वह भविष्य में एक छायादार वृक्ष बनता है और हमारी वह मेहनत जब सफल होती है जब उसके नीचे बेठे किसी राहगीर के मुंह से स्वत निकलता है कि यह पेड़ किसी भले व्यक्ति ने लगाया है जो आज हमे छाया दे रहा है हमे केवल पौधा लगाना ही नहीं है आपने बच्चों की भाँति उसकी देखभाल भी करनी बहुत जरूरी है ।

इस अवसर पर हरिलाल शर्मा सहायक कमिश्नर स्काउट ने कहा कि एक तरफ हमारा शहर स्मार्ट सिटी बनने की तरफ अग्रसर है हम भी उसमे वृक्षारोपण कर अपनी भूमिका निभा सकते है पेड़ पौधे ही हमे जीवन देते है हर व्यक्ति को उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए किसी भी प्रकार से पर्यावरण को प्रदूषित न करे अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करे। 

कार्यक्रम में उपस्थित स्काउट और गाइड वर्ग से पोस्टर्स, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों के स्काउट और गाइड ने प्रतिभाग किया।


कार्यक्रम में अनु पाराशरी जिला कमिश्नर गाइड, जगमोहन सिंह जिला सचिव , गौरव पाठक, कार्यकारी जिला संगठन कमिश्नर स्काउट, मीनू शर्मा जिला संगठन कमिश्नर गाइड, इलियास अहमद , अरविन्द कुमार, रश्मी उपाध्याय, शाकिर  इत्यादि का सहयोग रहा।


कार्यक्रम हरिओम मिश्र जिला मुख्यायुक्त के निर्देशन में करा गया।

whatsapp whatsapp