द शौर्य सोशल वेलफेयर सोसायटी के द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर नगर वासियों को किया गया जागरूक
आने वाले वाहनों पर लगाए निशुल्क रिफ्लेक्टर
सूरज मौर्या टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी संवाददाता
बरेली - "द शौर्य सोशल वेलफेयर सोसायटी" की ओर से सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा प्रोग्राम के तहत शहर के चौकी चौराहे पर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया तथा सभी के वाहनों पर रिफ्लेक्टर्स को लगाकर व पैंपलेट्स वितरित करके जनसामान्य को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी व उनके उल्लंघन के पश्चात होने वाली समस्याओं के प्रति जागरूक किया।



