Thursday, 09-07-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

चोरी की बाइक व पीतल के बर्तनों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

whatsapp    

कपिल यादव ब्यूरो चीफ बरेली

फतेहगंजपश्चिमी। थाना पुलिस लगातार घटनाओं का खुलासा कर अपराधियों को धर पकड़ रही है। इसी क्रम मे कस्बा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो युवकों को बाइक व पीतल के बर्तनों सहित पकड़कर जेल भेज दिया। आपको बता दें कि इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक चोरों को पीतल के बर्तन सहित चोरी के बर्तन सहित पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि कस्बा मे सक्सेना क्लिनिक के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवक आते हुए दिखाई पड़े जो पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे। भाग रहे बाइक सवार युवकों को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम यूनुस पुत्र बाबू निवासी वार्ड नंबर 5 मोहल्ला अंसारी व दूसरे ने अपना नाम मोहम्मद आजाद पुत्र सईद वार्ड नंबर 4 निवासी मोहल्ला अंसारी बताया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक व पीतल के बर्तन बरामद किए। पुलिस ने पकड़े गए लोगों को जेल भेज दिया।

whatsapp whatsapp