Skip to content
सूरज मौर्या टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी संवाददाता बरेली - जूनियर एन सी सी कैडेट्स ने लिया हिस्सा
फर्स्ट ऑफिसर डॉ मुनीष कुमार गंगवार के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न 21 यूपी बटालियन के कमांड अधिकारी कर्नल देवाशीष सिंह के निर्देशानुसार आर. एन. टैगोर इण्टर कॉलेज बरेली कैंट के मैदान में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण किया गया।कार्यक्रम फर्स्ट ऑफिसर डॉ मुनीष कुमार गंगवार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

जिसमें जूनियर एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । सभी कैडेट्स ने पौधारोपण किया और पौधों के रखरखाव एवं देखभाल की जिम्मेदारी की शपथ ली। इस अवसर पर केडेट्स को संबोधित करते हुए डॉ मुनीष कुमार गंगवार ने कहा कि "मुझे विश्वास है कि यह अभियान, 'एक पेड़ मां के नाम', इतना प्रभावशाली होगा कि कैडेट्स का प्रकृति से प्रेम स्वतः ही उमड़ पड़ेगा। कैडेट्स को लगेगा कि ये पेड़ लगाकर उन्होंने अपनी मां को समर्पित किया है। उन्होंने आगे कहा कि"पर्यावरण संरक्षण को मजबूती प्रदान करने के लिए अभियान को लगातार जारी रखने तथा अपने आसपास के लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करने का जिम्मा भी एन सी सी कैडेट्स उठाएंगे।