Thursday, 09-07-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

सिरौली में कांग्रेसियों ने कांवरियों का किया जोरदार स्वागत

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने कस्बा सिरौली में कांवड़ यात्रा का जोरदार स्वागत पुष्प वर्षा कर किया

whatsapp    

सूरज मौर्या (टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी संवाददाता)

बरेली - जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने कस्बा सिरौली में कांवड़ यात्रा का जोरदार स्वागत पुष्प वर्षा कर किया और उनके लिए पानी और जूस की व्यवस्था की ।


जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से ही आपसी प्यार और भाईचारे, एकता का संदेश दिया है इस तरह के कार्यक्रमों से आपसी प्यार और भाईचारा बढ़ेगा लोगों के दिलों में जो दूरियां हो गई है वह घटेगी उन्होंने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में कांग्रेस जन कावड़ यात्रा का स्वागत कर रहे हैं जिला बरेली में भी हर विधानसभा और तहसीलों में गुजरने वाली कावड़ यात्रा का जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वागत किया जा रहा है उनके लिए जूस और पानी की व्यवस्था की जा रही है ।


स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस जनों में कलीम अख्तर, रियाजुल प्रधान, मुन्ने खा, ईशाक बेग , फरहत, कमरुद्दीन सैफी, फहीम, अजीम, इरफान सहित बड़ी संख्या में श्रेत्रवासी और कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp