Monday, 24-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427, 9458606264, 8630488283, 9927444485 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने जनप्रतिनिधियों से किया संवाद कार्यक्रम

बदायूं रोड पर जलभराव की समस्या का उठा मुद्दा

whatsapp    

बरेली- जिलाधिकारी  शिवाकान्त द्विवेदी को जनप्रतिनिधियों ने अवगत कराया कि बदायूं रोड पर गन्ना मिल से रोंधी मोड़ तक बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा नाला व सड़क निर्माण कराया जा रहा है, जिससे रोड पर जल भराव हो रहा है तथा आवागमन में कठिनाई हो रही है।


जिलाधिकारी ने उपाध्यक्ष बरेली विकास प्राधिकरण से फोन पर वार्ता कर 15 दिन के अंदर जल भराव की इस समस्या से निजात दिए जाने का आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी आज कलेक्ट्रेट सभागार में  जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। संवाद कार्यक्रम में  सांसद संतोष गंगवार,  सांसद आंवला धर्मेन्द्र कश्यप, महापौर डॉ. उमेश गौतम, विधायक मीरगंज डॉ. डी.सी. वर्मा, विधायक बिथरी चैनपुर डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, विधायक नवाबगंज डॉ. एम.पी. आर्य, विधायक बहेड़ी  अताउल रहमान, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


प्रतिनिधियों ने कहा कि महेशपुरा रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज बनाए जाने के लिए शासन से स्वीकृति ली जाए। उन्होंने अन्य ओवर ब्रिज तथा सड़कों आदि के सुझाव भी दिए। जिलाधिकारी ने उनके सुझावों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त भी विभिन्न समस्याओं के बारे में जन प्रतिनिधियों ने ज़िलाधिकारी से वार्ता की। 

whatsapp whatsapp