Thursday, 17-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427, 9458606264, 8630488283, 9927444485 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

महिला शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारी सतीश वर्मा को दी भावभीनी विदाई

स्थानांतरण पर सम्मान, स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

whatsapp    

सूरज मौर्य टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी संवाददाता 

आलमपुर जाफराबाद, बरेली। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई आलमपुर जाफराबाद की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी सतीश वर्मा के स्थानांतरण के अवसर पर भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संघ की पदाधिकारियों ने उन्हें बैज एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इस अवसर पर महिला शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष सुमन ने कहा कि सतीश वर्मा का कार्यकाल शिक्षकों के लिए सहयोगात्मक और यादगार रहा। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाओं की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके स्थानांतरण से शिक्षक समुदाय को उनकी कमी महसूस होगी।महामंत्री डॉ. सोनम गुप्ता ने कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से संगठन को भी मजबूती मिली।पदाधिकारियों ने कहा कि स्थानांतरण सेवा का हिस्सा है, लेकिन अच्छे व्यवहार और सहयोग की स्मृतियां हमेशा साथ रहती हैं।कार्यक्रम में सिमी गुप्ता, अरिता सिंह, मीरा सरोज, पूजा यादव, रुचि शर्मा सहित महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने सतीश वर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की सराहना की।

whatsapp whatsapp